Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon

Shram Card Benefits : श्रम कार्ड बना हुआ है तो दिसंबर से मिल रहा है ₹1,000 महीना और 5 बड़े फायदे

Shram Card Benefits : देश के करोड़ों असंगठित मजदूरों के लिए श्रम कार्ड एक बड़ा सहारा बन चुका है। सरकार ने हाल ही में श्रमिकों के लिए कई महत्वपूर्ण अपडेट जारी किए हैं, जिनमें मासिक सहायता से लेकर बीमा और पेंशन तक शामिल है। अगर आपका श्रम कार्ड बना हुआ है, तो दिसंबर से मिलने वाले नए लाभ आपके परिवार की आर्थिक स्थिति को काफी मजबूत कर सकते हैं।

दिसंबर से मिल रहे हैं ये 5 बड़े फायदे


हर महीने ₹1,000 की आर्थिक सहायता


कुछ राज्य सरकारें पंजीकृत श्रमिकों को मासिक भत्ता दे रही हैं। खासकर निर्माण श्रमिक, भवन और अन्य निर्माण मंडल में पंजीकृत मजदूरों को लगभग ₹1,000 महीना सहायता के रूप में दिया जाता है। इस राशि का लक्ष्य दैनिक मजदूरी करने वालों की नियमित आय में मदद करना है।

यह भी पढ़े : अगस्त से जिनकी पेंशन बंद है उन्हें बड़ा झटका, तुरंत करवाना होगा खाता अपडेट — नहीं तो पेंशन आएगी ही नहीं

Shram Card Benefits

₹2 लाख तक दुर्घटना बीमा


ई-श्रम कार्ड धारक दुर्घटना की स्थिति में सरकार की बीमा योजना के अंतर्गत आते हैं। दुर्घटना में मृत्यु या स्थायी विकलांगता पर ₹2 लाख, आंशिक विकलांगता पर ₹1 लाख यह बीमा बिना किसी प्रीमियम के उपलब्ध होता है।

मेडिकल और अस्पताल सहायता


कई राज्यों में श्रम कार्ड धारकों को गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक मदद दी जाती है। इलाज पर आने वाले खर्च का कुछ हिस्सा सरकार द्वारा वहन किया जाता है।

बच्चों की शिक्षा में सहायता


श्रमिक परिवारों के बच्चों की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति उपलब्ध कराई जाती है। कक्षा 1 से लेकर उच्च शिक्षा तक सहायता राशि दी जाती है ताकि मजदूरों के बच्चे पढ़ाई जारी रख सकें।

भविष्य में मिलने वाली पेंशन योजना


प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के माध्यम से श्रम कार्ड से जुड़े मजदूर 60 वर्ष की आयु के बाद ₹3,000 मासिक पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। इसमें योगदान बहुत कम होता है और सरकार भी समान योगदान देती है।

श्रम कार्ड का पैसा और लाभ कैसे चेक करें?


श्रम कार्ड से मिलने वाली किसी भी सहायता को चेक करने के लिए श्रमिकों को आधिकारिक पोर्टल पर जाना होता है। पैसा और लाभ चेक करने की संपूर्ण प्रक्रिया यहां पर स्टेप बाय स्टेप बताई गई है जिसको अपना कर आप आसानी से पता कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक ई-श्रम पोर्टल पर जाएं।
  • इसके बाद में “Update/Check e-Shram Status” ऑप्शन चुनें।
  • अब यहां पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार या मोबाइल नंबर दर्ज करें।
    •अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसका सत्यापन करें।
  • अब आपकी पूरी स्थिति और लाभ स्क्रीन पर दिख जाएंगे यदि आप राज्य स्तर पर मिलने वाली योजनाओं का पैसा देखना चाहते हैं, तो अपने राज्य के Labour Welfare Board की वेबसाइट पर जाएं।

घर बैठे श्रम कार्ड कैसे बनाएं?


श्रम कार्ड ऑनलाइन बनाया जा सकता है जिसके लिए संपूर्ण प्रक्रिया के बारे में यहां पर बताया गया है इस प्रक्रिया को अपनाकर आप भी श्रम कार्ड बनवा सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक ई-श्रम पोर्टल पर जाएं
  • इसके बाद में “नया रजिस्ट्रेशन” का विकल्प दिखाई देगा जिस पर क्लिक करें।
  • अब यहां पर अपने मोबाइल नंबर यह आधार कार्ड की सहायता से रजिस्ट्रेशन करें।
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसका सत्यापन करें।
  • इसके बाद में आपके सामने आवेदन फार्म खुलेगा जिसमें काम का प्रकार, पता और बैंक डिटेल भरें।
  • संपूर्ण जानकारी भरने के बाद आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें। फिर फॉर्म सबमिट करें और श्रम कार्ड डाउनलोड कर लें

श्रम कार्ड असंगठित मजदूरों के लिए एक बड़ी सुरक्षा कवच है। दिसंबर से मिलने वाली मासिक आर्थिक सहायता और अन्य 5 बड़े लाभ मजदूर परिवारों की जिंदगी आसान बना रहे हैं। अगर आपका श्रम कार्ड अभी तक नहीं बना है, तो इसे तुरंत बनवा लें, ताकि आप भी सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

Leave a Comment