PM Kisan 22th Kist Date : देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त को लेकर सरकार की ओर से नई अपडेट जारी हो चुकी है। किसानों को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा, क्योंकि केंद्र सरकार ने इस बार किस्त भेजने की फाइनल डेट लगभग तय कर दी है। अगर आपका नाम लाभार्थी सूची में है और ई-केवाईसी पूरी है, तो अगली किस्त सीधे बैंक खाते में पहुंचने वाली है।
किसानों को हर साल मिलते हैं ₹6,000
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के सभी योग्य छोटे और सीमांत किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक मदद दी जाती है। इसे तीन किस्तों में भेजा जाता है—हर किस्त ₹2,000। सरकार का मकसद खेती से जुड़े खर्चों को कम करना और किसानों को आर्थिक मजबूती देना है। इस योजना ने अब तक लाखों किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने में बड़ी भूमिका निभाई है।
कौन-कौन किसान पाएंगे 22वीं किस्त का लाभ?
सरकार केवल उन्हीं किसानों के खाते में पैसा भेजेगी जिनकी जानकारी पूरी तरह अपडेट है। इन स्थितियों में किस्त मिलेगा।
यह भी पढ़े : SIR फॉर्म भरने वालों के लिए बड़ा अपडेट आज से लागू हुआ नया नियम, जानिए पूरी जानकारी

- किसान का नाम पूरी तरह लाभार्थी सूची में मौजूद होना चाहिए।
- ई-केवाईसी पूरी होनी चाहिए, वरना किस्त रुक सकती है।
- बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना चाहिए।
- जमीन का रिकॉर्ड सही और वेरिफाइड होना चाहिए।
- जिन किसानों ने फर्जी डॉक्यूमेंट दिए हैं, उनका पैसा रोक दिया जाएगा।
22वीं किस्त की डेट जारी इस दिन आएगा पैसा?
केंद्र सरकार की ओर से सामने आई जानकारी के अनुसार, पीएम किसान 22वीं किस्त दिसंबर 2025 के अंतिम सप्ताह में जारी की जाएगी। सरकार हर साल दिसंबर-मार्च वाली किस्त इस समय के आसपास जारी करती है। यदि आपका खाता आधार वेरिफिकेशन और बैंक सीडिंग में पूरी तरह सही है, तो पैसा सीधे DBT के माध्यम से खाते में पहुंच जाएगा।
PM Kisan Beneficiary Status कैसे चेक करें?
कई किसान भुगतान की तारीख आते ही स्टेटस चेक करना शुरू कर देते हैं। आप भी घर बैठे ऐसे चेक कर सकते हैं। बेनिफिशियरी स्टेटस चेक करने की संपूर्ण प्रक्रिया यहां पर स्टेप बाय स्टेप बताई गई है।
- PM Kisan Beneficiary Status चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर Beneficiary Status का विकल्प दिखाई देगा जिस पर क्लिक करें।
- इसके बाद में अपना मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, ओटीपी डालकर सबमिट करें।
- अंत में स्क्रीन पर आपकी किस्त का पूरा स्टेटस दिख जाएगा।
22वीं किस्त आने से पहले ये काम जरूर करें
यदि आप पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का पैसा सही समय पर प्राप्त करना चाहते हैं और आप चाहते हैं कि आपका पैसा न रुके, किस्त जारी होते ही आपके खाते में पैसा प्राप्त हो जाए इसके लिए आपको यह जरूरी काम सही समय पर कर लेने चाहिए।
- किस्त का पैसा प्राप्त करने के लिए ई-KYC तुरंत पूरा कर लें।
- इसके अलावा बैंक खाते में कोई त्रुटि हो तो सुधार करवा लें।
- जमीन रिकॉर्ड को पोर्टल पर सही करा लें।
- यदि नाम लाभार्थी सूची में नहीं है, तो तुरंत अपडेट कराएं।
पीएम किसान योजना किसानों के लिए सबसे बड़ी आर्थिक सहायता योजनाओं में से एक है। 22वीं किस्त दिसंबर के अंतिम सप्ताह में आने वाली है, इसलिए सुनिश्चित करें कि आपके सभी डॉक्यूमेंट और KYC अपडेट हों। जिन किसानों की जानकारी सही है, उनके खाते में पैसा बिना किसी रुकावट के पहुंच जाएगा। सरकार का कहना है कि इस बार भुगतान तेजी से और एक साथ जारी किया जाएगा।